WhatsApp Update: 8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप एक-दूसरे के संपर्क में रहने का अच्छा माध्यम है। इसी कारण देख में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। अब WhatsApp को लेकर एक बड़ी खबर आई है।

WhatsApp Update: 8 सितंबर से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, जान लें आप

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप एक-दूसरे के संपर्क में रहने का अच्छा माध्यम है। इसी कारण देख में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इसका उपयोग किया जाता है। अब WhatsApp को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि 8 सितंबर 2026 से WhatsApp उन स्मार्टफोन्स पर काम करना बंद कर देगा जो Android 6.0 (Marshmallow) से पुराने वर्जन पर चलते हैं।

एक रिपोर्ट से ये जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट के अनुसार, मेटा ( व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी) अपने ऐप को सुरक्षित और तेज बनाए रखने के लिए पुराने डिवाइसेज का सपोर्ट धीरे-धीरे खत्म कर रही है।

पुराने फोन में नए अपडेट्स को सही तरीके से चलाना मुश्किल होने से कंपनी की ओर से ऐसा कदम उठाया जा रहा है। इससे ऐप की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी दोनों प्रभावित हो सकती हैं। WhatsApp की ओर से यूजर्स को इस बदलाव के लिए तैयार करने के लिए नोटिफिकेशन दिखाना शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में यूजर्स को आवश्यक सलाह दी जा रही है।

PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें