Whatsapp ने यूजर्स को अनजान ग्रुप में शामिल होने से बचने के लिए नया सेफ्टी फीचर किया पेश, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा के लिए एक नया फीचर शुरू किया है। इस नए फीचर का उद्देश्य ग्रुप मैसेजिंग फीचर की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूज़र्स को किसी ग्रुप में जोड़े जा

Whatsapp ने यूजर्स को अनजान ग्रुप में शामिल होने से बचने के लिए नया सेफ्टी फीचर किया पेश, जानें कैसे करेगा काम

pc: indiatvnews

WhatsApp ने अपने यूज़र्स की सुरक्षा के लिए एक नया फीचर शुरू किया है। इस नए फीचर का उद्देश्य ग्रुप मैसेजिंग फीचर की सुरक्षा को बेहतर बनाना है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यूज़र्स को किसी ग्रुप में जोड़े जाने पर उससे जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी दिखाएगा। नए कॉन्टेक्स्ट विंडो में ग्रुप से जुड़ी सभी ज़रूरी जानकारी होगी।

प्लेटफॉर्म द्वारा अपने WhatsApp चैनल के ज़रिए शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, अब व्हाट्सएप में ग्रुप चैट के लिए एक नया कार्ड जोड़ा है जो यूज़र्स को ग्रुप में जोड़े जाने पर ज़रूरी जानकारी जैसे कि उन्हें किसने जोड़ा, ग्रुप कब बनाया गया और ग्रुप किस बारे में है, के बारे में जानकारी देगा।

WhatsApp ने नए रोल-आउट कॉन्टेक्स्ट विंडो का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, कॉन्टेक्स्ट विंडो में उस मेंबर का नाम दिखेगा जिसने उन्हें ग्रुप में जोड़ा है। नए कॉन्टेक्स्ट विंडो में अज्ञात यूज़र्स द्वारा जोड़े जाने पर टिल्ड सिंबल (~) दिखाई देगा।

अगर किसी यूज़र को ऐसे ग्रुप में जोड़ा गया है जिसका वह हिस्सा नहीं बनना चाहता, तो कॉन्टेक्स्ट कार्ड में समस्याग्रस्त कंटेंट की रिपोर्ट करने के लिए 'सेफ्टी टूल्स' ऑप्शन शामिल है। यदि यूजर चैट का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं, तो उन्हें 'Exit group' बटन भी दिखाई देगा।

pc: indiatvnews
 

इसके अलावा, WhatsApp में एक मौजूदा सुविधा है जो यूजर्स को अज्ञात यूजर्स द्वारा ग्रुप में ऐड करने को डिसेबल बनाती  है। यह सुविधा 2019 में शुरू की गई थी, इसके लिए आपको सेटिंग > अकाउंट > प्राइवेसी > ग्रुप में जाना होगा। यह यूजर्स को ऐप की प्राइवेसी  सेटिंग का उपयोग करके अजनबियों को ग्रुप में जोड़ने से रोकने की अनुमति देता है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें