ऑन ड्यूटी शहीद होने वाले अग्निवीरों के परिवारों को क्या क्या मिलता है? जानें यहाँ

अग्निपथ योजना के तहत बहुत से लोग आवेदन करते हैं। अग्निवीरों की सेवा के दौरान अगर मौत हो जाए तो उनके परिवार को विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता और लाभ प्रदान किए जाते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर

ऑन ड्यूटी शहीद होने वाले अग्निवीरों के परिवारों को क्या क्या मिलता है? जानें यहाँ

pc: brain remind

अग्निपथ योजना के तहत बहुत से लोग आवेदन करते हैं। अग्निवीरों की सेवा के दौरान अगर मौत हो जाए तो उनके परिवार को विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता और लाभ प्रदान किए जाते हैं। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर ऑन ड्यूटी किसी अग्निवीर की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को क्या क्या मिलता है। 

बीमा कवर

यदि अग्निवीर की ड्यूटी के दौरान शहीद हो जाएं तो उनके परिवारों को 48 लाख रुपए बीमा कवर मिलता है। यह राशि नॉन-कॉन्ट्रिब्यूटरी होती है। यानी आपको इसके लिए योगदान करने की जरूरत नहीं होती है। 

pc: Telegraph India

अनुग्रह राशि

अग्निवीर की मृत्यु पर उनके परिवार को 44 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाती है। ये राशि शहीद के  परिवार को सीधे तौर पर मिलती है। 

सेवा निधि

अग्निवीर की सेवा निधि भी उसके परिवार को दी जाती है। सेवा निधि अग्निवीर की जमा राशि होती है। इसके साथ ही सरकार का योगदान भी इसमें शामिल होता है। 

pc: GeeksforGeeks

पूर्ण वेतन

यदि अग्निवीर की मृत्यु ड्यूटी के दौरान हो जाए तो 4 साल तक परिवार को पूरा वेतन मिलता है। इस से  परिवार को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

अतिरिक्त लाभ

विकलागंता की स्तिथि में उन्हें उनकी विकलागंता के आधार पर 15 लाख रुपए से लेकर 44 लाख रुपए तक की राशि मिलती है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें