Welcome 3: वेलकम 3 में जगह नहीं मिलने पर नाना पाटेकर का ये जवाब आया सामने, कहा- बूढ़ा होने के कारण नहीं मिला....

अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘वेलकम 3’ का टीजर सामने आ चुका है और इस फिल्म में अबकी बार एक बड़ी स्टार कॉस्ट को लिया गया है।

Welcome 3: वेलकम 3 में जगह नहीं मिलने पर नाना पाटेकर का ये जवाब आया सामने, कहा- बूढ़ा होने के कारण नहीं मिला....

इंटरनेट डेस्क। अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘वेलकम 3’ का टीजर सामने आ चुका है और इस फिल्म में अबकी बार एक बड़ी स्टार कॉस्ट को लिया गया है। लेकिन नाना पाटेकर को इस फिल्म में जगह नहीं मिली है। इससे पहले आई वेलकम और वेलकम 2 में नाना पाटेकर अभिनय करते नजर आए थे। बता दें की नाना के साथ साथ इस फिल्म में अनिल कपूर को भी जगह नहीं मिली है। 

बता दें की वेलकम में इस बार संजय दत्त, अरशद वारसी को जगह मिली है। वहीं उनके अलावा फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, लारा दत्ता, रवीना टंडन सहित कई सितारे नजर आएंगे। उधर जब नाना पाटेकर से अपनी ही सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में जगह नहीं मिलने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा हो सकता है कि मैं बहुत बूढ़ा और पुराना एक्टर हो गया हूं इसीलिए उन्होंने मुझे ‘वेलकम 3’ के लिए नहीं चुना।

बता दें की इन दिनों नान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और 28 सितम्बर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण हुआ है। 

pc- bhaskar