Weather update: पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम, बारिश होने के संकेत, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार आज से  में पूर्वी भारत में मौसम बदलेगा और कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

Weather update: पूर्वी भारत में बदलेगा मौसम, बारिश होने के संकेत, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

इंटरनेट डेस्क। देशभर में गर्मी से हाल बेहाल है, स्थिती ये है की लोग थोड़ी देर के लिए भी अगर घूप में खड़े हो जाए तो ऐसा लगता है मानों जैसे कोई आग बरस रही है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के आस पास पहुंच गया है। ऐसे में दिन में तो लोग घरों से निकलना भी उचित नहीं समझ रहे है। वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक दो दिनों मे मौसम बदल सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज से  में पूर्वी भारत में मौसम बदलेगा और कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। अगर ये बारिश होती है तो लोगों को गंभीर गर्मी की स्थिति में थोड़ी राहत मिल जाएगी।  लेकिन उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसाने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा होने के संकेत है। वहीं पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड के अलग-अलग इलाकों में वर्षा हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान में इस समय गर्मी का ज्यादा जोर देखा जा सकता है।