Weather Update: राजस्थान में आज से बदला मौसम, राजधानी घने कोहरे के आगोश में, ठंडी हवाओं ने छु़ड़ाई धूजणी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नए साल से पहले ही मौसम न करवट लेनी शुरू कर दी है। आज से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी जयपुर आज सुबह से ही घने कोहरे के आगोश में है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है और लोगों को  सुबह के समय कड़ाके की सर्दी का अहसास होने लगा है। राजधानी के अलावा प्रदेश के कई और जिलों में भी घना कोहारा छाया हुआ है। 

वहीं कोहरे के साथ साथ दूसरी तरफ सर्द और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों के बाद 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके चलते मौसम में तगड़ा बदलाव देखा जा सकता है। राजस्थान में ठंडी हवाएं चलने से गलन भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 

वहीं सिरोही के माउंट आबू में तो न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। यहा पेड़ पौधों के साथ साथ गाड़ियों के कांच पर बर्फ की परत जमी देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर के राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।