weather update : देश के कई राज्यों में हो सकती है बारिश, राजस्थान के लिए भी जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। देश में इन दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को अभी गर्मी से राहत मिली हुई है। रविवार को भी कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नौ साल बाद 14 अप्रैल सबसे ठंडा रहा।

रविवार को यहां पर अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  इससे पहले 14 अप्रैल, 2015 में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए राजस्थान सहित कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तरी गुजरात में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण प्रदेश में तेज हवाएं और बारिश होने की उम्मीद है। 

राजस्थान के इन संभागों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, आज अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर और जयपुर समेत उदयपुर संभाग में बारिश हो सकती है। प्रदेश के इन हिस्सों में आज अच्छी खासी बारिश होने की उम्मीद है। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

गर्मी से मिलेगी राहत
राजस्थान में रविवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे। लोगों को बारिश के कारण अभी गर्मी से राहत मिली हुई है। बारिश के कारण लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। आज भी प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। प्रदेश में कई दिनों से बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। हालांकि, आगामी समय में लोगों को भीषण गर्मी का समाना करना पड़ सकता है।

PC:  popularmechanics, livehindustan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें