Weather update: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई राजस्थान में सर्दी, अभी और गिरेगा तापमान

राजस्थान में वैसे अभी विधानसभा चुनावों की गर्मी है लेकिन मौसमी सर्दी बढ़ती जा रही है। इसका कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी है।

Weather update: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई राजस्थान में सर्दी, अभी और गिरेगा तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में वैसे अभी विधानसभा चुनावों की गर्मी है लेकिन मौसमी सर्दी बढ़ती जा रही है। इसका कारण पहाड़ों में हो रही बर्फबारी है। बता दें की दिवाली के बाद से सर्दी ने थोड़ी रफ्तार और पकड़ ली है। इसका कारण उत्तरी हवाएं है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है, ऐसे में सर्दी अब लगातार बढ़ती जा रही है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान में सबसे ठंडा स्थान माउंट आबू रहा। यहां का  न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा है। इसके बाद फतेहपुर और सीकर सबसे ठंडा रहा। वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में शनिवार को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के आखिरी सप्ताह में मौसम बदलने की संभावना है। 

pc- sachbedhadak.com