Weather Update: राजस्थान में सर्दी का सितम, शीतलहर और घने कोहरे का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Weather Update: राजस्थान में सर्दी का सितम, शीतलहर और घने कोहरे का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी

Weather Update: राजस्थान में सर्दी का सितम, शीतलहर और घने कोहरे का असर, कई जिलों में अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का सितम जारी हैं, कड़ाके की ठंड की वजह से लोगों का घरों से निकल पाना मुश्किल हो रहा है। लगातार गिरते तापमान से ठंड और बढ़ती जा रही है। हालांकि आल राजधानी जयपुर में लोगों को घने कोहरे से राहत मिली है। वहीं बुधवार सुबह कई इलाके घने कोहरे में डूबे रहे। मौसम विभाग की ने पिछले 24 घंटों में राज्य में कई जगहों पर घना कोहरा, कोल्ड वेव और कोल्ड डे रिकॉर्ड किया हैं, जिसमें राजधानी जयपुर में भी घना कोहरा छाया रहा।

ठंड बरकरार
वहीं पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वही  न्यूनतम तापमान में सीकर में 4.5 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान  सिरोही में 4.7 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 4.9 डिग्री, फलोदी में 5.8 डिग्री, अजमेर में 5.9 डिग्री, अलवर में 6.1 डिग्री, गंगानगर व चूरू में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही राजधानी जयपुर में इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री और 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बूंदी, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर में गुरुवार को शीत दिवस रहने और घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है।

शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की माने तो आने वाले हफ़्ते में राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है और कई जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा और ठंडे दिन दर्ज किए जा सकते हैं। इसे देखते हुए ऑरेंज फ़ॉग अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, अगले 5-7 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्व भारत में सुबह के समय घना कोहरा और कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है।

pc- aaj tak