Weather Update: कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल, चक्रवात मोका के कारण इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

वहीं इधर गर्मी की बात कर ले तो दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ में गर्मी के कारण हालात खराब है।

Weather Update:  कई राज्यों में गर्मी से हाल बेहाल, चक्रवात मोका के कारण इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

इंटरेनट डेस्क। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है और लोगों को इस गर्मी के सामने बेबस होना पड़ रहा है। लेकिन वहीं बंगाल, ओडिशा समेत तटीक इलाकों में आज से मौसम बदलेगा और उसका कारण है चक्रवात मोका। मौसम विभाग की माने तो आज से मोका तूफान का रूप ले लेगा और उसके बाद से इन इलाकों में भारी बारिश होगी। 

मौसम विभाग की माने तो 12 मई को तूफान और ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इस दौरान बंगाल, ओडिशा साहित कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका है। साथ ही 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो मोका तूफान से 11 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में बारिश हो सकती है। 

वहीं इधर गर्मी की बात कर ले तो दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़ में गर्मी के कारण हालात खराब है। यहां अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका है और तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। एक दो दिन में तापमान 45 डिग्री के पार हो सकता है। 

pc- webmorcha.com