Weather update अरब सागर के उपर गहराया चक्रवाती तूफान, 'बिपारजॉय' को लेकर अलर्ट जारी

इस दौरान केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप-मालदीव इलाकों में 6 जून और कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर 8 से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है

Weather update अरब सागर के उपर गहराया चक्रवाती तूफान, 'बिपारजॉय' को लेकर अलर्ट जारी

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने एक और चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ में तब्दील हो गया है। जिसका असर बहुत ही जल्द देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर मछुआरों को उस क्षेत्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की माने तो पूर्वोत्तर अरब सागर और उत्तरी गुजरात तट पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है और इसकी रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती तूफान गुरूवार सुबह तक भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने और शुक्रवार शाम तक इसके प्रचंड रूप लेने की संभावना है।

इस दौरान केरल-कर्नाटक तटों और लक्षद्वीप-मालदीव इलाकों में 6 जून और कोंकण-गोवा-महाराष्ट्र तट पर 8 से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की संभावना है।वहीं इस चक्रवाती तूफान का असर कई राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण हवाओं को रूख तेज होगा और बारिश भी हो सकती है। 

pc- aaj tak