Weather update: राजस्थान में ठंडी हवाओं ने लोगों को छुड़ाई धूजणी, राजधानी जयपुर में दिखा सर्दी का असर

Weather update: राजस्थान में ठंडी हवाओं ने लोगों को छुड़ाई धूजणी, राजधानी जयपुर में दिखा सर्दी का असर

Weather update: राजस्थान में ठंडी हवाओं ने लोगों को छुड़ाई धूजणी, राजधानी जयपुर में दिखा सर्दी का असर

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को पूरे दिनभर तेज हवाएं चली और शाम होेते होते लोगों को सर्दी सताने लगी। इसके साथ ही बुधवार को राजधानी जयपुर में ठंड ने अपना असर दिखाया। बाइक सवार लोगों को तो एक बार फिर से गर्म कपड़ों को सहारा लेना पड़ा है। दिन में तेज धूप खिल रही हैं लेकिन रात में हल्की ठंड का एहसास भी हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

यहां बढ़ा तापमान
वहीं मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी क्षेत्र में बारिश दर्ज नहीं की गई तथा मौसम शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान संगरिया में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग की माने तो आगामी 48 घंटो के दौरान अधिकांश भागों में अपेक्षाकृत तेज उत्तरी हवाओं के कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

बदलेगा मौसम का मिजाज
वहीं राजस्थान में अगले दो दिन यानी 48 घंटो में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में राज्य में किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है और अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा।  लेकिन अगले 48 घंटों के दौरान अधिकांश भागों में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज उत्तरी हवाएं चलेंगी। इनके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। 

pc- naidunia