इंटरनेट डेस्क। देश में कहीं पर बारिश तो कहीं पर गर्मी लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। राजस्थान सहित कई राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। राजस्थान में गर्मी का कहर और बढऩे वाला है। इस बात के संकेत मौसम विभाग ने भी दिए हैं। प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। जोधपुर संभाग में आज से ही लू चल सकती है। वहीं आज और कल पश्चिमी राजस्थान में लू चलने और रातें गर्म रहने की संभावना है। मंगलवार और बुधवार को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है। वहीं देश के कई राज्यों में लोगों को आंधी और बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है।
देश के इन इलाकों में जारी रहेगा बारिश का दौर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार रविवार को राष्ट्रीय दिल्ली के लोगों को भी गर्मी का कहर झेलना पड़ा है। 29 अप्रैल तक पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज/तेज हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर जारी रहने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में 30 अप्रैल, 2025 तक लू चलने की संभावना है। देश के लोगों को गर्मी को लेकर सतर्क हो जाना चाहिए।
PC: socialnews.xyz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें