Weather Update: राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी का बढ़ा असर, तापमान में होगी गिरावट, जाने कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी का बढ़ा असर, तापमान में होगी गिरावट, जाने कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी का बढ़ा असर, तापमान में होगी गिरावट, जाने कैसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दो दिन पूर्व एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ शांत हो चुका हैं और प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। लेकिन अब सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। सुबह शाम लोगों को अब गर्म कपड़ों का सहारा लेना ही पड़ रहा है। वहीं उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं राजस्थान में सर्दी का असर और बढ़ा देंगी। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के दूसरे सप्ताह तक पूरे पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है। 

जाने कौन सा शहर रहा सबसे ठंडा
जयपुर मौसम विभाग की माने तो बुधवार सुबह राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई, पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिली। सर्वाधिक बारिश छबड़ा (बारां) में 40 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान जैसलमेर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चूरू में 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अजमेर में 29.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.8 डिग्री, अलवर में 30.5 डिग्री, जयपुर में 30.6 डिग्री, पिलानी में 30.6 डिग्री तापमान रहा।

बढ़ेगी सर्दी
मौसम केंद्र के अनुसार पांच नवंबर से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की पूरी संभावना है। अगले कुछ दिनों में जयपुर, बीकानेर, सीकर और अजमेर जैसे शहरों में सुबह और रातें और ठंडी हो सकती हैं।

pc- d bhaskar