वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने शुरू किया 2026 समर फीस्टा

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डब्ल्यूबीडी) भारतीय बच्चों के मनोरंजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाते हुए 2026 की गर्मियों के लिए लेकर आए हैं समर फीस्टा, जो कंपनी की सबसे बड़ी स्थानीय कंटेंट पहल है।

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ने शुरू किया 2026 समर फीस्टा

 पोगो पर नए शो संपत चंपत और कार्टून नेटवर्क पर कियन एंड किकी के प्रीमियर की घोषणा की

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (डब्ल्यूबीडी) भारतीय बच्चों के मनोरंजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाते हुए 2026 की गर्मियों के लिए लेकर आए हैं समर फीस्टा, जो कंपनी की सबसे बड़ी स्थानीय कंटेंट पहल है। साथ ही इसके दो मशहूर एवं प्रमुख ब्राण्ड्स- पोगो और कार्टून नेटवर्क पर भारत में बने दो ओरिजिनल आईपी भी लॉन्च किए गए हैं। तीन किड्स एंटरटेनमेन्ट चैनलों पर 200 से अधिक नए एपिसोड्स के साथ यह पहल भारत की अपनी रचनात्मक प्रतिभा और ओरिजिनल आईपी के विकास में निवेश के द्वारा अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

नए आईपी एवं 2026 स्लेट के लॉन्च की घोषणा करते हुए श्री अभिषेक, हैड ऑफ फैक्चुअल एंटरटेनमेन्ट, लाईफस्टाइल एंड किड्स- साउथ एशिया, वार्नर ब्रदर्स, डिस्कवरी ने कहा, ‘‘वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में हम सिर्फ शो नहीं बनाते- बल्कि हम दुनिया का निर्माण करते हें। पोगो पर संपत चंपत तथा कार्टून नेटवर्क पर कियन एंड किकी के साथ हम फ्रैंचाइज़ आधार पर ओरिजिनल भारतीय आईपी में निवेश कर रहे हैं। हमारे हर किरदार और हर कहानी को इस तरह से डिज़ाइन किया जाता है कि यह टेलीविजन और सीमाओं के दायरे से कहीं आगे जाए। यह गर्मी कार्यक्रम हमारे प्रशंसकों के लिए पूरे साल का ट्रेलर होगी- क्योंकि हम देश में विकसित प्रतिभा एवं रचनात्मकता के साथ किड्स कंटेंट को नया आयाम दे रहे हैं, जिसे पूरी दुनिया के लिए डिज़ाइन किया गया है।’’

दो नई दुनियाएं, एक यादगार गर्मी
इस सीज़न में सबसे खास हैं नए ओरिजिनल आईपी का लॉन्च जिसका उद्देश्य विविधता लाना और स्वदेशी कंटेंट का पोर्टफोलियो तैयार करना है।
पोगो पर शुरू हो रहा शो ‘संपत चंपत’, ‘लोटपोट कॉमिक्स’ के मशहूर पन्नों से भारत की सबसे आकर्षक कॉमिक जोड़ी में से एक को नए अंदाज़ में स्क्रीन पर पेश करता है। यह नया शो पोगो के फ़ैन्स को संपत और चंपत की दुनिया की सैर कराता है। इन दोनों आकर्षक चोरों के बारे में पढ़ते हुए भारतीय बच्चों की कई पीढ़ियाँ बड़ी हुई हैं। अब इन्हें एक रंगीन एनिमेटेड दुनिया में जीवंत किया गया है, जो शरारतों और छोटे शहर के अपनेपन की भावना से भरी है और हर बच्चे को यह याद दिलाती है कि असल में बच्चा होने के क्या मायने हैं। 

कार्टून नेटवर्क पर, कियन एंड किकी- 2026 के लिए ब्राण्ड का सबसे महत्वपूर्ण आईपी लॉन्च है। कोस्मोस माया और फेबल स्पिनर्स स्टुडियो के साथ साझेदारी में बनी अपनी तरह की पहली यह सीरीज़ जादूगरों के एक परिवार पर आधारित है- यह कल्पना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी की कहानियों और कॉमेडी का ऐसा संयोजन है, जिसे भाई-बहन के सच्चे रिश्ते के नज़रिए से दिखाया गया है।

‘कियन एंड किकी’ उन सभी पहलुओं को दर्शाते हैं जिनके लिए कार्टून नेटवर्क को हमेशा से जाना जाता रहा है- दिल को छू लेने वाले किरदार, मन को सुकून देने वाली कहानियाँ और एक ऐसी भावना जो सीमाओं से परे है। भारतीय रचनात्मकता और प्रतिभा से उत्पन्न और दुनिया भर में लोगों से जुड़ने के लिए डिज़ाइन की गई यह सीरीज़, कार्टून नेटवर्क की सर्वश्रेष्ठ पेशकशों के जैसी ही है- पूरी तरह से भारतीय, और निश्चित रूप से दुनिया भर से जुड़ने वाली।