ICC T20 World Cup 2024 के फाइनल में विराट कोहली लगाएंगे शतक! इस दिग्गज ने कर दी है भविष्यवाणी

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशसंकों की नजर होगी। वहीं उनकी नजर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर भी होगी, जिनका इस टूर्नामेंट में अभी तक बल्ला शांत रहा है।

टूर्नामेंट में अभी तक विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। अब इस मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बड़ी टीम इंडिया और विराट कोहली को लेकर भविष्यवाणी की। खबरों के अनुसार, मोंटी पनेसर ने भविष्यवाणी कर दी कि टीम इंडिया विश्व कप का खिताब जीतेगी और फाइनल में विराट कोहली शतक लगाएंगे। 

भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इस विश्व कप में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी वह केवल 09 रन बना सके थे। विश्व कप से पहले खेले गए आईपीएल में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  61.75 की औसत और 154.69 के शानदार स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए थे। अब क्रिकेट प्रशसंकों को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें