खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में भी बल्ले से जलवा देखने को मिला है। बेंगलुरु में गुजरात के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आज विराट कोहली ने दिल्ली की ओर से 77 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
हालांकि वह टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक बनाने में सफल नहीं रहे। विराट कोहली ने इस पारी में 61 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं दिल्ली कप्तान ऋषभ पंत 79 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली।
कोहली और पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाने में सफल रही। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही, उसने केवल 2 रन के स्कोर पर प्रियांस आर्या के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद विराट कोहली ने दिल्ली की पारी को संभाला।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें