Viral Video : कोहली मंदिर में बांटने लगे प्रसाद, जाने वीडियो की सच्चाई...

Viral Video: Kohli started distributing prasad in the temple, know the truth of the video

Viral Video : कोहली मंदिर में बांटने लगे प्रसाद, जाने वीडियो की सच्चाई...

इंटरनेट डेस्क। आपने भी अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि इस दुनिया में एक ही शक्ल के 7 इंसान होते हैं। यह बात तब सच हो जाती है जब किसी बड़े व्यक्ति यानी कि सेलिब्रिटी का हमशक्ल सामने आता है। अपने शाहरुख खान सलमान खान और शिखर धवन के जैसे दिखने वाले कई लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम जो बात कर रहे हैं उसके बारे में अपने पहले कभी नहीं सुना है इस बात की हम गारंटी देते हैं। सोशल मीडिया में देने वीडियो वायरल हो रहा है जिस संबंध में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली एक मंदिर के बाहर बैठकर प्रसाद बांट रहे हैं। 


तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो 

वायरस होते इस वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है जो हूं बहुत विराट कोहली की तरह दिखाई दे रहा है लेकिन वह किसी क्रिकेट के मैदान में नहीं बल्कि मंदिर के बाहर बैठा हुआ है और लोगों को प्रसाद बांटता नजर आ रहा है। दूर से देखने पर आपको भी यही लगेगा कि विराट कोहली पूजा पाठ में लगे हुए हैं लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। यहां पहले बता दें कि विराट कोहली अक्सर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंदिरों के बाहर पाए जाते हैं लेकिन यह व्यक्ति जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है वह विराट कोहली नहीं बल्कि उसका हमशक्ल है।

कहां का है वीडियो 

वायरल वीडियो के संबंध में जांच करने पर पता चला है कि यह वीडियो भुवनेश्वर में स्थित अनंत वासुदेव मंदिर का है। वीडियो में विराट कोहली की तरह दिखने वाला यह व्यक्ति वहां के पारंपरिक वेशभूषा में नजर आ रहा है और मंदिर में बनने वाले प्रसाद के बारे में जानकारी दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस करते तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

PC: aajtak