Vijay Hazare Trophy: स्वास्तिक समाल ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले ओडिशा के पहले बल्लेबाज बने

खेल डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन रोहित शर्मा, विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी सहित कई स्टार क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। एक अनजान खिलाड़ी ने तो दोहरा शतक जड़ अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई।

Vijay Hazare Trophy: स्वास्तिक समाल ने दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले ओडिशा के पहले बल्लेबाज बने

खेल डेस्क। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन रोहित शर्मा, विराट कोहली, वैभव सूर्यवंशी सहित कई स्टार क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। एक अनजान खिलाड़ी ने तो दोहरा शतक जड़ अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। ओडिशा के बल्लेबाज स्वास्तिक समाल ने बुधवार को सौराष्‍ट्र के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। उन्‍होंने 169 गेंदों में 212 रन की दोहरी शतकीय पारी खेली। इस पारी के दम पर उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा लिया है। वह विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले ओडिशा के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इसकी इस पारी के दम पर ओडिशा ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट खोकर 345 रन बनाए। हालांकि इस मैच में ओडिशा को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

 मैच में शुरुआत तीन विकेट जल्द गिरने के बाद समाल ने कप्‍तान बिपलब समांत्रे के साथ पारी संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 261 रन की साझेदारी की। समांत्रे ने 91 गेंदों में सात चौके और तीन छक्‍के की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं समाल ने 169 गेंदों में 21 चौके और 8 छक्‍के की मदद से 212 रन बनाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया। इस पारी के साथ ही समाल विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाने वाले आठवें क्रिकेटर बन गए हैं।

सौराष्‍ट्र को मिली पांच विकेट से जीत

सौराष्‍ट्र ने समर गज्‍जर (नाबाद132) के बेहतरीन शतक और चिराग जानी (86) व विश्‍वराज जडेजा (50) के अर्धशतकों की मदद से ओडिशा को मैच में पांच विकेट से शिकस्त दी। सौराष्‍ट्र ने 48.5 ओवर में पांच विकेट विकेट गंवाकर ये मैच जीत लिया।

PC: Getty
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें