इंटरनेट डेस्क। भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (190), साकिबुल गनी (नाबाद 128) और विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष लोहारुका (116) की तूफानी शतकीय पारियों के दम पर बिहार ने आज विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रच दिया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला।
बिहार ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 574 रन बनाए। इसके साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की टीम दूसरी ऐसी टीम है जिन्होंने 500 रनों का आंकड़ा पार किया है।
बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने के मामले में तमिलनाडु का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में इससे पहले तमिलनाडु ने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दो विकेट पर 506 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं मुंबई की टीम ने साल 2021 में 4 विकेट पर 457 रन बनाए थे। महाराष्ट्र की टीम साल 2023 में मणिपुर के खिलाफ 427 रन बनाने में सफल रही थी।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें