इंटरनेट डेस्क। वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करना आज आम बात है। सोशल मीडिया पर कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब करीब 15-20 लड़कियों का दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में लड़कियां मस्ती करती नजर आ रही हैं। जिसे देखकर लोगों को लगेगा कि मेट्रो नहीं, बल्कि कोई नाइट क्लब चल रहा हो।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लगभग 15-20 लड़कियों का एक ग्रुप मेट्रो के डिब्बे में पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रहा है। लड़कियां हनी सिंह के गाने पर नाचते और गाते हुए दिखाई दे रही हैं।
इनको देखकर ऐसा लग रहा है मानो किसी पार्टी का हैंगओवर अब भी उन पर बरकरार हो। इस दौरान कुछ यात्री भी लड़कियों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं। दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इसे लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं।
PC: Zee News
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Delhi metro me aapka swagat hai ? pic.twitter.com/e0FM6jBqkt
— Vijay (@veejuparmar) April 23, 2025