दिग्गज अभिनेता Mahesh Babu की भतीजी करेगी फिल्मों में डेब्यू

इंटरनेट डेस्क। तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू ने शानदार अभिनय के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने तेलुगू सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब उनके परिवार का एक सदस्य फिल्मों में डेब्यू करने वाला है।

खबरों के अनुसार, तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की भतीजी भारती भी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए एकदम तैयार हैं। टॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर तेजा जल्द ही भारती को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। खबरों के अनुसार,  तेजा एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। महेश बाबू की भतीजी भारती ने इससे जुड़े एक वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया है।

फिल्म के लिए भारती ने अपना लुक टेस्ट भी पूरा कर लिया है। महेश बाबू भारती के डेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें के गत वर्ष महेश बाबू के चार्टबस्टर गाने कुरिची मदाथापेट्टी पर भारती का डांस खूब वायरल हुआ था।

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें