इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्र वसुंधरा राजे ने देश के दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन पर दुख प्रकट किया है। राजे ने खुद की रतन टाटा के साथ की फोटो शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने आज ट्वीट किया कि टाटा संस के मानद चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक सच्चे दूरदर्शी और राजस्थान के मित्र टाटा का भारत के विकास और उसके संस्थानों में योगदान अतुलनीय है।
उन्हें उनकी अटूट निष्ठा, गहरी करुणा और अपने अद्वितीय नेतृत्व और दूरदर्शिता के माध्यम से भारत के लिए एक वैश्विक पहचान बनाने की उनकी अथक प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
उनके परिवार, पूरे टाटा समुदाय और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्हें उनकी उल्लेखनीय विरासत को देखने का सौभाग्य मिला। गौतलब है कि रतन टाटा का बुधवार निधन हुआ है। उनका आज मुंबई में शाम को अन्तिम संस्कार किया जाएगा।
PC: ommcomnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
The passing of Padma Vibhushan Shri Ratan Tata, Chairman Emeritus of Tata Sons, is an immense loss for the nation. A true visionary and a friend to Rajasthan, Mr. Tata’s contributions to India’s growth and its institutions are immeasurable.
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) October 10, 2024
He will forever be remembered for his… pic.twitter.com/12W9GByMS4