Vastu Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया मोर पंख से जुड़े वास्तु नियम, घर में रखने से पहले जान लें ये बातें

मोर पंख कृष्ण को बेहद ही प्रिय है। लोग घर को सजाने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल करते हैं। इसे सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला और सौभाय लाने वाला भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मोरपंख का काफी अधिक महत्व है। हालही में वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी

Vastu Tips: प्रेमानंद महाराज ने बताया मोर पंख से जुड़े वास्तु नियम, घर में रखने से पहले जान लें ये बातें

pc: asianetnews

मोर पंख कृष्ण को बेहद ही प्रिय है। लोग घर को सजाने के लिए भी मोरपंख का इस्तेमाल करते हैं। इसे सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला और सौभाय लाने वाला भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मोरपंख का काफी अधिक महत्व है। हालही में वृंदावन के प्रेमानंद महाराज जी ने इस बारे में खुलासा किया था कि मोरपंख को कहाँ रखना चाहिए?

मोर पंख के वास्तु लाभ:

नकारात्मक ऊर्जा का नाश: मोर पंख को घर से नकारात्मकता दूर होती है।  मोर पंख घर के वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक बनाती है। 

धन और समृद्धि में वृद्धि:

प्रेमानंद महाराज के अनुसार मोर पंख को घर में रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे आपको अपनी तिजोरी में रखना चाहिए। 

नजर दोष से बचाव:

मोर पंख को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना चाहिए। इस से नजर से भी छुटकारा मिलता है। इसे आपको दरवाजे के ऊपर या घर के पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। 

बच्चों की सुरक्षा:

बच्चों के कमरे में मोर पंख रखेंगे तो उन्हें बुरे सपनों से बचाव मिलेगा। इसके अलावा उनके पढ़ने के स्थान में भी इसे रखने से उन्हें इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है ।

घर में मोर पंख कहां रखें?

मोर पंख को घर के पूजा स्थान या मंदिर में रखना चाहिए। इस से सकारात्मकता आती है। 
इसे घर के मुख्य द्वार के पास लगाएंगे तो घर में बुरी शक्तियां नहीं आएगी।
इसे आपको तिजोरी में रखना चाहिए। इस से आर्थिक स्थिरता बढ़ती है।
बच्चों के कमरे में मोर पंख रखने से बच्चों पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता।

मोर पंख कहां नहीं रखें?

मोर पंख को कभी भी शौचालय या बाथरूम के पास भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। 
मोर पंख को कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें