Vastu Tips: दिवाली से पहले घर में लगा लें ये 5 पौधे, चुंबक की तरह खींच लेंगे पैसा, होगी बरकत ही बरकत

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में रखी हर एक चीज घर में किसी ना किसी तरह की ऊर्जा लाती है । अगर सही स्थान पर सही चीजों को रखें तो सकरात्मक ऊर्जा आती है। वहींअगर किसी चीज को गलत यानि उसके विपरीत दिशा में रख दिया जाए तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। 

Vastu Tips: दिवाली से पहले घर में लगा लें ये 5 पौधे, चुंबक की तरह खींच लेंगे पैसा, होगी बरकत ही बरकत

pc: indiatv

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में रखी हर एक चीज घर में किसी ना किसी तरह की ऊर्जा लाती है । अगर सही स्थान पर सही चीजों को रखें तो सकरात्मक ऊर्जा आती है। वहींअगर किसी चीज को गलत यानि उसके विपरीत दिशा में रख दिया जाए तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है। 

हम आपको आज उन प्लांट्स के  बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे आपको घर में लगाना चाहिए। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाते हैं। ये धन को भी आकर्षित करते हैं। दिवाली से पहले आप इन पौधों को घर में जरूर लगा लें।

दिवाली से पहले घर ले आएं ये 5 पौधे

मनी प्लांट- मनी प्लांट का पौधा घर में धन समृद्धि लाता है। सेहत के लिए भी मनी प्लांट अच्छा माना जाता है। अगर आपके घर में मनीप्लांट नहीं है तो दिवाली से पहले इसे अपने घर में लगा लें। 

जेड प्लांट- क्रासुला का पौधा जिसे जेड प्लांट कहते हैं। ये बेहद ही शुभ होता है और धन को आकर्षित करता है। जेड प्लांट का पौधा जहां होता है वहां मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। आप इसे घर के प्रवेश द्वार पर दाईं दिशा में रख सकते हैं।

pc: Amazon.in

बैम्बू प्लांट- बैम्बू यानि बांस का पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाताहै। बैम्बू को को सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे आप घर के अंदर या बालकनी में लगा सकते हैं। 

सफेद पलाश- सफेद पलाश को माता लक्ष्मणा का पौधा भी कहा जाता है। इसके फूल अगर माँ लक्ष्मी को चढ़ाए जाएं तो वे प्रसन्न होती है। इस पौधे को घर में लगाने से धनवर्षा होने लगती है। इस पौधे को बड़े साइड के गमले में लगाएं।

pc: Healthline

स्नेक प्लांट- स्नेक प्लांट बहुत कम मेंटेनेंस में आसानी से बड़ा हो जाता है। स्नेक प्लांट इनडोर प्लांट है जिसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है। घर के अंदर स्नेक प्लांट लगाने से हवा शुद्ध होती है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति रहती है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें