Vastu Tips: दक्षिण दिशा में ये चीजें रखने से धनधान्य और सुख-संपन्नता में होती है वृद्धि, जान लें

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। वास्तु में मानव जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान बताया गया है।

Vastu Tips: दक्षिण दिशा में ये चीजें रखने से धनधान्य और सुख-संपन्नता में होती है वृद्धि, जान लें

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोग वास्तु के नियमों का पालन करते हैं। वास्तु में मानव जीवन से जुड़ी हर समस्या का समाधान बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में घर की दक्षिण दिशा को अग्नि तत्व से संबंधित कर इसे लाल रंग से जोड़ा जाता है। इसी कारण घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की वस्तुएं को वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है।

इन चीजों के कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक कठिनाइयां दूर रहती हैं। इसी कारण आपको अपने घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की चीजों से जुड़े कुछ वास्तुएं रखनी चाहिए। इनके कारण सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन के घर में आने के द्वार भी खुलते हैं।

इस दिशा में आप लाल रंग के फूल रख सकते हैँ। इससे धनधान्य और सुख-संपन्नता में वृद्धि होती है। इस दिशा में गुलाब, गुड़हल, कनेर, लाल गेंदा, गुलमेंहदी और डहेलिया जैसे फूल रखना बहुत ही लाभकारी होते हैं।

PC: ascconline
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें