Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मटका, देखने को मिलेंगे कई लाभ

बहुत से लोग आज भी पानी पीने के लिए मटके का इस्तेमाल करते हैं।  इसके सेहत पर भी कई लाभ देखने को मिलते हैं। गाँव के साथ साथ शहरों में भी मटकों का इस्तेमाल इनके स्वास्थ्य लाभों के कारण बढ़ गया है।  ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मटका, देखने को मिलेंगे कई लाभ

pc: jagran

बहुत से लोग आज भी पानी पीने के लिए मटके का इस्तेमाल करते हैं।  इसके सेहत पर भी कई लाभ देखने को मिलते हैं। गाँव के साथ साथ शहरों में भी मटकों का इस्तेमाल इनके स्वास्थ्य लाभों के कारण बढ़ गया है।  ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मटका रखने की सही दिशा क्या है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मटके को हमेशा घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा आप मटके को  ईशान कोण (उत्तर और पूर्व के बीच की दिशा) में भी रख सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

इन बातों का रखें ध्यान

आपको कभी भी चटके हुए मटके का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मटका अगर चटक जाए तो इसे तुरंत बदल दें। इसे ढकने के लिए भी प्लास्टिक के ढक्कन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये वास्तु के लिहाज से सही नहीं है। इसलिए हमेशा मिट्टी के ढक्कन का उपयोग करें। इसी के साथ पानी के मटके को कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए। 

लग सकता है वास्तु दोष

यदि आप रसोई घर में मटका रखते हैं तो इसके आस पास चूल्हा नहीं होना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, अग्नि और जल को आस-पास नहीं रखना चाहिए। इस से वास्तु दोष बढ़ता है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें