Vastu Tips: इस दिशा में रखें पानी से भरा मिट्टी का मटका, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में पानी से भरे मिट्टी के मटके बारे में भी जानकारियां दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि पानी से भरे मिट्टी के घड़े को किस दिशा में रखना शुरू रहता है। इसका पानी न केवल पीने में अच्छा लगता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत ही लाभकारी होता है।

Vastu Tips: इस दिशा में रखें पानी से भरा मिट्टी का मटका, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
वास्तु शास्त्र में पानी से भरे मिट्टी के मटके बारे में भी जानकारियां दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि पानी से भरे मिट्टी के घड़े को किस दिशा में रखना शुरू रहता है। इसका पानी न केवल पीने में अच्छा लगता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत ही लाभकारी होता है।

आपको बता दें कि सही दिशा में रखा गया पानी से भरा मिट्टी का घड़ा वास्तु की दृष्टि से भी बहुत ही शुभ रहता है। इससे संबंधित दिशा के वास्तु को सुधारने में मदद मिलने के साथ ही घर में पॉजिटिविटी भी आती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर या कार्यालय में मिट्टी का मटका उत्तर दिशा में रखना शुभ रहता है। पंच तत्वों अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश में से उत्तर दिशा का संबंध जल तत्व से होने के कारण इस दिशा में पानी से भरा मटका रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आपको इस संबंध में ध्यान जरूर ही देना चाहिए।

PC:magicbricks
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें