Vastu Tips: अगर आप भी यहाँ रखते है झाड़ू तो घर में आ सकती है गरीबी, जान लें ये नियम

झाड़ू का इस्तेमाल हम सभी घर को साफ़ करने के लिए करते हैं। लेकिन इसका संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। इसलिए आपको झाड़ू से जुडी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए इस से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी, वरना आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।  

Vastu Tips: अगर आप भी यहाँ रखते है झाड़ू तो घर में आ सकती है गरीबी, जान लें ये नियम

pc: asianetnews

झाड़ू का इस्तेमाल हम सभी घर को साफ़ करने के लिए करते हैं। लेकिन इसका संबंध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। इसलिए आपको झाड़ू से जुडी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए इस से मां लक्ष्मी प्रसन्न होगी, वरना आपके घर में दरिद्रता आ सकती है।  इसलिए झाड़ू को लेकर कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।

घर में कहां रखें झाड़ू?

झाड़ू को खुले में नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसी जगह छिपा कर रखें जहाँ इस पर किसी की नजर ना पड़े। इसे घर के एक कोने में, अलमारी में, या सीढ़ियों के नीचे रखने की सलाह दी जाती है। झाड़ू को हमेशा खड़ा करके रखना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

pc: asianetnews

झाड़ू कहां नहीं रखें?


झाड़ू को कभी भी मंदिर के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। झाड़ू को दरवाजे के सामने भी ना रखें वरना इस से वास्तु दोष होता है। ऐसा करने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है।

इसके अलावा रात के समय  या दिन ढलने के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए।  ऐसा करने से लक्ष्मी का अपमान होता है।

pc: asianetnews

किस दिन खरीदें झाड़ू

शनिवार के दिन नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन भी घर में झाड़ू खरीदकर लाना चाहिए।