Vastu Tips: अचानक घर में उग गया है पीपल का पेड़ तो हैं इस बात के संकेत 

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में पेड़ों को लेकर भी बहुत सी बातें बताई गई हैं। इसमें बताया गया है कौनसे पेड़-पौधे घर में लगाना शुभ होते हैं। वहीं किस पौधे का घर में उगलना अशुभ होता है।

Vastu Tips: अचानक घर में उग गया है पीपल का पेड़ तो हैं इस बात के संकेत 

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में पेड़ों को लेकर भी बहुत सी बातें बताई गई हैं। इसमें बताया गया है कौनसे पेड़-पौधे घर में लगाना शुभ होते हैं। वहीं किस पौधे का घर में उगलना अशुभ होता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से आज हम आपको एक पेड़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसका घर में उगना शुभ नहीं माना जाता है।

आज हम आपको पीपल के पेड़ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। पीपल का पेड़ अचानक से घर में कहीं निकलने लगे तो वास्तु के अनुसार शुभ नहीं होता है। इसे घर के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जाता है।

इस पेड़ के अचानक घर में उगने से ऐसा माना जाता है कि आपके पूर्वज आपसे प्रसन्न नहीं हैं और किसी न किसी बात को लेकर वह नाराज हैं। वास्तु शास्त्र में घर में पीपल का पेड़ बार-बार निकलने की वजह पितृ दोष को ही माना जाता है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें