इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर को लेकर कई प्रकार की जानकारियां दी गई हैं। इसमें बताया गया है कि घर के लिए क्या करना शुभ होता है। आज हम आपको जूते-चप्पल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के अंदर जूते-चप्पल नहीं ले जाना चाहिए। उनके घर में जाने से परिवार के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के हिसाब से हमेशा घर के बाहर जूते-चप्पल उतारने के बाद अंदर जाना चाहिए। घर के अंदर इन्हें ले जाने से यहां का वातावरण अशुद्ध होता है।
जूते-चप्पल सभी जगह पर पहनकर जाने से इसके नीचे गंदगी का चिपकना लाजमी है। इसी कारण इन्हें घर के अंदर ले जाने से घर की ऊर्जा को खराब करती हैं। वहीं परिवार के लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी काण जूते -चप्पल घर के बाहर उतारकर ही प्रवेश करना चाहिए।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें