Vastu Tips for Home: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, बनती है गरीबी का कारण

कार्तिक मास की अमावस्या  पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दिवाली 1 नवंबर 2024 को है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। इस से घर में सुख समृद्धि आती है।  दिवाली का त्यौहार  पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है।

Vastu Tips for Home: दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल दें ये चीजें, बनती है गरीबी का कारण

pc:amarujala

कार्तिक मास की अमावस्या  पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल दिवाली 1 नवंबर 2024 को है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। इस से घर में सुख समृद्धि आती है।  दिवाली का त्यौहार  पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है।

 धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है। ऐसे में घर की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। दिवाली आने से पहले आपको घर से सभी टूटी फूटी चीजों को निकाल देना चाहिए क्योकिं ये दरिद्रता लाती है। तो चलिए जानते हैं कि  दिवाली की साफ-सफाई करते समय आपको किन चीजों को घर से बाहर निकाल देना चाहिए। 

टूटा शीशा 
वास्तु के अनुसार घर में अगर कोई टूटा शीशा है तो दिवाली से पहले आपको इसे घर से बाहर निकाल देना चाहिए। क्योकिं ये घर पर अशुभ प्रभाव डालता है। 

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान
घर में किसी भी तरह का खराब व टूटा हुआ सामान न रखें। क्योकिं इस से गरीबी आती है और लक्ष्मी जी घर में वास नहीं करती है। आप दिवाली आने से पहले खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान, खराब रिमोट और टीवी आदि को हटा दें। 

बंद घड़ी 
वास्तु के अनुसार घर में बंद घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। ये नकारात्मकता लाती है। 

खंडित मूर्तियां
वास्तु के अनुसार घर में देवी-देवता की खंडित मूर्ति नहीं करनी चाहिए। इस से दुर्भाग्य आता है। इन्हे आपको या तो पीपल के पेड़ के पास या किसी पवित्र स्थान पर रख देना चाहिए।