Vastu Tips: घर की छत पर भूल कर भी ना रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल, बढ़ती रहेगी परेशानियां

वास्तु शास्त्र का जीवन में काफी अधिक महत्व है, जिस घर में वास्तु शास्त्र का पालन किया जाता है, उस घर में सुख शांति बनी रहती है। कहा जाता है कि घर की वस्तुएँ भी वास्तु के अनुसार ही रखी जानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में खुशहाली रहती है। 

Vastu Tips: घर की छत पर  भूल कर भी ना रखें ये चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल, बढ़ती रहेगी परेशानियां

pc: asianet

वास्तु शास्त्र का जीवन में काफी अधिक महत्व है, जिस घर में वास्तु शास्त्र का पालन किया जाता है, उस घर में सुख शांति बनी रहती है। कहा जाता है कि घर की वस्तुएँ भी वास्तु के अनुसार ही रखी जानी चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का वास होता है और घर में खुशहाली रहती है। 


इसी तरह वास्तु के अनुसार हम आपको बताने जा रहे हैं कि छत में क्या चीजें रखना चाहिए और क्या नहीं? आइए इस बारे में जानते है। 

घर की छत के ऊपर क्या न रखें?

 टूटे हुए मटके और गमले

लोग छत के ऊपर टूटे-फूटे गमले और मटके रख देते हैं। लेकिन छत पर टूटी फूटी चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसी चीजें वास्तु दोष से भरी हुई होती है, इससे घर की खुशहाली और समृद्धि प्रभावित होती है। आप छत पर गमले में फूल-पौधे लगा सकते हैं। 

छत पर न रखें कबाड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत का संबंध केतु से जोड़ा गया है। इसलिए छत पर कबाड़, पुराना फर्नीचर आदि नहीं रखना चाहिए।  घर की छत पर कबाड़ रखने को पितृ दोष से भी जोड़ा गया है। इसके अलावा 8-15 दिन में छत को झाड़ू लगाकर साफ करें।

pc: asianet

छत पर न रखें झाड़ू

अगर आप भी घर की छत पर झाड़ू लगाने के बाद उसे छत पर रखते या फेंक देते हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। झाड़ू का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से है और इसलिए इसे ऐसे ही कहीं भी नहीं फेंक देना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू एक ऐसी चीज है, जिसे लोगों की नजर से छुपा कर रखना चाहिए।

pc: asianet

छत पर न रखें बोनसाई और कैक्टस के पौधे

अगर आप गार्डनिंग करते हैं तो कभी भी बोनसाई और कैक्टस के पौधे छत पर ना लगाएं। ये घर की शान्ति में बाधा डालते हैं। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें