इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों द्वारा सजावट के लिए घर में पौधों को लगते हैं। बहुत से लोगों द्वारा तो पौधों को घर के अंदर कमरों में ही लगा लिया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से कमरे में पौधा लगाना शुभ नहीं होता है। इसके कारण व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर कमरों में किसी भी प्रकार का पौधा लगाना अशुभ होता है। बहुत से लोग अक्सर घर के अंदर बेडरूम, ड्राइंगरूम, सेंट्रल हॉल और सीढिय़ों पर गमलों में पौधे लगा लेते हैं। कमरों में रखे पौधों में चीटियां, कीट-पतंग आदि के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।
इसी कारण इसे वास्तु की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है। ये पौधा कमरे में निगेटिविटि को आमंत्रित करने जैसा होता है। इसी कारण पौधों को घर के बाहर गार्डन में लगाना ही शुभ रहता है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें