Vastu Tips: धनतेरस पर भूल कर भी ना खरीदें ये चीजें, वरना आती है नकारात्मकता

दिवाली रोशनी का एक खूबसूरत त्योहार है जो अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक  है। दिवाली पांच दिनों का उत्सव है और पहला दिन धनतेरस या धनत्रयोदशी के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदू परंपरा में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है जिस दिन

Vastu Tips: धनतेरस पर भूल कर भी ना खरीदें ये चीजें, वरना आती है नकारात्मकता

pc: prabhatkhabar

दिवाली रोशनी का एक खूबसूरत त्योहार है जो अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान का प्रतीक  है। दिवाली पांच दिनों का उत्सव है और पहला दिन धनतेरस या धनत्रयोदशी के रूप में मनाया जाता है। यह हिंदू परंपरा में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है जिस दिन भगवान धनवंतरी (देवताओं के चिकित्सक) की पूजा की जाती है। जो धन, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक  है। 

ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के स्वागत के लिए कुछ नया खरीदना अनिवार्य और शुभ होता है; आप  सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू, सोने के सिक्के, वाहन आदि खरीद सकते है। लेकिन कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो आपको खरीदनी नहीं चाहिए और उन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

कांच के बर्तन
धनतेरस के दिन कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए और ना ही कोई कांच की चीज खरीदनी चाहिए।  इसे घर में नकारात्मकता आती है और सुख शांति में भी बाधा आती है। 


काले रंग की वस्तुएं
धनतेरस पर काले रंग की चीजें जैसे कपड़े या अन्य चीजें खरीदने से भी बचना चाहिए। ये बेहद शुभ होता है। इस दिन हल्के और शुभ रंगों की चीजें खरीदें जैसे सफेद, लाल, या पीला.

लोहे की चीजें
धनतेरस पर लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। लोहे को भारी और ठंडा माना जाता है, जिससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। 

नुकीली चीजें
चाकू, कैंची, जैसी नुकीली चीजें भी आपको खरीदने से बचना चाहिए। नुकीली चीजें घर में उथल-पुथल और अनबन का कारण बनती है। 

पुरानी या इस्तेमाल की गई चीजें
धनतेरस पर केवल नई चीजें ही खरीदें। इस दिन पुरानी या सेकंड-हैंड चीजें खरीदने से बचना चाहिए। इस से नकारात्मकता आती है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें