खेल डेस्क। भारतीय टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी मेंस अन्तरराष्ट्रीय टी20 बॉलर रैंकिंग में अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। उन्होंने नंबर वन पर कब्जा जमाया हुआ है, लेकिन ताजा रैंकिंग के बाद टीम इंडिया का ये गेंदबाज कॅरियर की बेस्ट रेटिंग पर पहुंच गया है।
स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अब अपने कॅरियर की बेस्ट रेटिंग 818 प्वाइंट्स हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में मिले दो विकेट से आईसीसी रैंकिंग में लाभ मिला है।
इसके साथ ही उन्होंने बेस्ट रेटिंग ऑफ ऑलटाइम टी20आई बॉलर्स की टॉप-10 लिस्ट में जगह बना ली है। वह भारत की ओर से आठ सौ से अधिक अंक हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने। वहीं उन्होंने इस मामले में जसप्रीत बुमराह को भी पीछे छोड़ दिया है। बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल में 1 फरवरी 2017 को बेस्ट रेटिंग 783 हासिल की थी। ये क्रिकेट के इस फॉर्मेट में बतौर भारतीय बॉलर सबसे सर्वश्रेष्ठ रेटिंग थी। अब ये रिकॉर्ड वरुण चक्रवर्ती के नाम दर्ज हो गया है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें