खेल डेस्क। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 फाइनल मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतकीय पारी खेली है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉसकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शतकीय पारी के दम पर 21.2 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी केवल 63 गेंदों पर 125 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। उन्होंने केवल 55 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।
हालांकि वह आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने से चूक गए। सूर्यवंशी का 55 गेंदों का शतक अंडर-19 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले मलाजचुक ने साल 2026 में 51 गेंदों के शतक लगाया था। यूथ वनडे क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज लगाने का विश्व रिकॉर्ड समीर मिन्हास के नाम दर्ज है, जिन्हें 2026 में जिम्बाब्वे के खिलाफ केवल 42 गेंदा पर ही शतक लगा दिया था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें