Vaibhav Suryavanshi ने फिर से खेली तूफानी पारी, केवल 90 गेंद में बना डाले 190 रन

खेल डेस्क। आईपीएल 2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का दिन जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से सुर्खियों में आए हैं। भारत की अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले वैभव ने फिर से तूफानी पारी खेली है।

इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले अंडर-19 टीम के बेंगलुरू स्थित नेशनल एक्सीलेंस सेंटर में खेले गए अभ्यास मैच में वैभव ने ऐसी तूफानी पारी खेली है। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 90 गेंद में 190 रन की तूफानी पारी खेली है। इस पारी से वैभव ने इंग्लैंड टीम को भी एक प्रकार से  चेतावनी दे डाली है। 

बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने इस साल राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू किया है। उन्होंने तूफानी बल्लेबाज से आईपीएल के पहले ही सीजन में अपनी छाप छोड़ी है। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध उन्होंने तूफानी शतक लगाया था। आईपीएल के इस संस्करण में वैभव ने सात मैचों में 36 की औसत से 206.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें