Uttarkashi: बादल फटने से धराली में आई बाढ़, होटल व होमस्टे तबाह, कई मजदूरों के दबे होने की है आशंका

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश ने लोगों पर कहर ढाया है। इसी बीच उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में बादल फटने से लोगों को यहां बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा है।

Uttarkashi:  बादल फटने से धराली में आई बाढ़, होटल व होमस्टे तबाह, कई मजदूरों के दबे होने की है आशंका

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश ने लोगों पर कहर ढाया है। इसी बीच उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में बादल फटने से लोगों को यहां बड़ी आपदा का सामना करना पड़ा है। खबरों के अनुसार, यहां पर बादल फटने के कारण खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई है। इसके कारण यहां 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं।

खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि यहां 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि खीर गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में ऊपर कहीं बादल फटने के कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि इस बार देश के कई राज्यों में मानसून की विशेष मेहरबानी रही है।  राजस्थान में भी भारी बारिश के कारण यहां पर लगभग सभी बांध भर चुके हैं। कई बांधों के तो गेट भी खोलने पड़े हैं। 

PC: etvbharat 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें