Uttarkashi: जीवन रक्षक बनकर सामने आई सेना, 70 से ज्यादा लोगों को बचाया, 19 अभी भी लापता

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में खीरगंगा के किनारे बसे गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली गांव में बादल फटने से बाजार समेत आसपास के होटल, होमस्टे ताश की पत्तों की तरह ढह गए।

Uttarkashi: जीवन रक्षक बनकर सामने आई सेना, 70 से ज्यादा लोगों को बचाया, 19 अभी भी लापता

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में खीरगंगा के किनारे बसे गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली गांव में बादल फटने से बाजार समेत आसपास के होटल, होमस्टे ताश की पत्तों की तरह ढह गए। इसके बाद यहां पर भारी तबाही का मंजर देखने को मिला है।

खीरगंगा नदी के ऊपरी क्षेत्र में कहीं बादल फटने से मंगलवार को अचानक खीरगंगा नदी में पानी व मलबे के साथ सैलाब आया। इसके कारण चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं अधिकारिक तौर पर 19 लोग अभी भी लापता है। अब तक 70 से ज्यादा लोगों को बचाने की जानकारी सामने आई है। कई टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। 

यहां पर एक बार फिर से भारतीय सेना जीवन रक्षक बनकर सामने आई है। 14 राजपुताना राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल हर्षवर्धन खुद यहां पर 150 जवानों के साथ मौजूद हैं। यहां पर जवान बिना थके, बिना रुके लगातार जुटे हैं। सेना की ओर से यहां पर अतिरिक्त कॉलम, ट्रैकर डॉग्स, ड्रोन और भारी मशीनें भेजी जा चुकी है। जवान मलबे के ढेर में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 

PC: jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें