Uttarakhand Tunnel Accident: सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित

उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।

Uttarakhand Tunnel Accident: सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों की पहली तस्वीर आई सामने, सभी सुरक्षित

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। पिछले 10 दिनों से इस टनल में 41 मजदूर फंसे है और हर स्तर पर उन्हें निकालने की कोशिश जारी है। जहां से भी सहायता ली जा सकती है वहां से ली जा रही है। लेकिन सबसे बड़ी खबर यह है की सुरंग में फंसे 41 श्रमिक सब कुशल है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में सभी श्रमिक सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं। सिलक्यारा सुरंग की ओर से अमेरिकन औगर मशीन से एस्केप टनल बनाने का कार्य जारी है। 

भूस्खलन के मलबे में छह पाइप डालने के बाद श्रमिकों तक पहली बार सॉलिड फूड भी पहुंचाया गया है। इसके साथ ही पाइप के जरिए कैमरा भी भेजा गया। जिससे सुरंग के अंदर की तस्वीर सामने आई है। जो श्रमिक अंदर फंसे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत भी की है।

pc- jagran,tv9