Uttarakhand: कथित बाबा ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, फिर कर डाली ऐसी डिमांड कि...

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के रुद्रपुर से कथित बाबा द्वारा शर्मनाक करतूत को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आप भी हैरान रह जाएंगे।

Uttarakhand: कथित बाबा ने महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार, फिर कर डाली ऐसी डिमांड कि...

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के रुद्रपुर से कथित बाबा द्वारा शर्मनाक करतूत को अंजाम दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर एक बार तो आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक कथित बाबा पर महिला से दुष्कर्म और उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपए ऐंठने का गंभीर आरोप लगा है। वहीं एक अन्य महिला ने भी बाबा पर चार लाख की ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है।  

पुलिस ने बताया कि साल 2017 में महिला का पति कोमा में चला गया था। इसी साल महिला रुद्रपुर आ रही थी। बिलासपुर में वाहन का इंतजार करने के दौरान राम भगत निवासी रम्पुरा ने उसे अपने वाहन पर लिफ्ट दी। इस दौरान महिला ने उसे पति की बीमारी की जानकारी दी। इस पर आरोपी ने अपने ऊपर दिव्य शक्ति आने की बात बताकर पति को ठीक करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद राम भगत उसके घर आ गया। यहा पर आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद आरोप ने  बच्चों को मारने क धमकी देकर महिला के साथ दो बार दुष्कर्म किया। आरोपी  ने मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोप ने  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपए मांगे। लोक-लज्जा के डर से महिला ने ये राधि आरोपी को दे दी। 

PC: patrika