Uttarakhand: तीन जिलों में बादल फटे, 8 लोगों की हुई मौत

इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड में भारी वर्षा लोगों पर कहर ढा रही है। चमोली, रुद्रप्रयाग और नई टिहरी में बादल फटने से कई स्थानों पर भूस्खलन होने से आठ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं आठ लोग लापता हैं।

खबरों के अनुसार, बागेश्वर के पोसारी गांव में भूस्खलन से एक मकान ध्वस्त होने से पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं चमोली जिले के देवाल मोपाटा गांव में अतिवृष्टि से एक आवासीय भवन भूस्खलन की चपेट में आने से दंपती को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

रुद्रप्रयाग के बड़ेथ डुंगर तोक में भूस्खलन के कारण एक महिला मौत होने की जानकारी मिली है। आठ लापता लोगों में नेपाल के चार श्रमिक भी शामिल हैं। भूस्खलन कारण इन क्षेत्रों का नजारा ही बदल गया है। लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, जिला प्रशासन को भी राहत-बचाव कार्य में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

PC: navbharattimes 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें