Uttar Pradesh: नहा रही थी महिला, तभी आ गया किराएदार, फिर कर दिया ऐसा, बाद में...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से महिला के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर अब सेना के जवान की पत्नी की वीडियो बनाकर किराएदार द्वारा दुष्कर्म  किए जाने का मामला सामने आया है।

Uttar Pradesh: नहा रही थी महिला, तभी आ गया किराएदार, फिर कर दिया ऐसा, बाद में...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से महिला के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। इसके बारे में जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर अब सेना के जवान की पत्नी की वीडियो बनाकर किराएदार द्वारा दुष्कर्म  किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ौत नगर में रहने वाली महिला ने पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चार बच्चों की मां ने एक बच्चे का पिता पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। 

बड़ौत निवासी महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका पति सेना में जवान है। पति अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके मकान में दोघट थाना क्षेत्र के तमेलगढ़ी गांव निवासी सचिन किराए पर रहता था। 

आरोपी ने ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म
सचिन ने इसी वर्ष फरवरी में उसकी नहाते समय मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।  8 नवंबर की सुबह सचिन ने घर आकर उसके साथ कमरे में दुष्कर्म किया। इसके बाद इस बात की जानकारी देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया की पीड़ित महिला और आरोपी दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल जांच करवाई है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें