इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के महराजगंज से अब रिश्तों को तार-तार करने का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां चौक बाजार में एक कलियुगी मामा द्वारा अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता ने अपने साले के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। किशोरी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके ही रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में थाना चौक पुलिस ने ओबरी चौराहा और करौता रोड स्थित पुलिया के पास से आरोपी उपेंद्र पटेल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी उपेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां पर न्यायालय ने आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है। आपको बता दें कि यूपी में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। यहां पर रोजाना इस प्रकार के मामले सामने आ ही जाते हैं।
PC: ajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें