इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यूपी के फतेहपुर से एक व्यक्ति पर अपनी ही भांजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यहां के जोनिहा में छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के आरोपी मामा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार, आरोपी मामा ने पुलिस गन छीनकर तान दी। जवाब में पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
खबरों के अनुसार, यहां के ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय मासूम अपने ननिहाल बिंदकी कोतवाली के एक गांव में गर्मियों की छुिट्टयां बिताने आई थी।
यहां पर मंगलवार रात पड़ोस का रहने वाला रिश्ते में मामा प्रदीप उर्फ रिंकू ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मामा मासूम की पायल चोरी कर भाग गया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें