Uttar Pradesh: छात्रा के साथ जंगल में ले जाकर किया गंदा काम, इसके बाद भी नहीं माना और....

 इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अब छात्रा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा क्षेत्र में ग्यारहवीं की छात्रा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।

Uttar Pradesh: छात्रा के साथ जंगल में ले जाकर किया गंदा काम, इसके बाद भी नहीं माना और....

 इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से अब छात्रा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा क्षेत्र में ग्यारहवीं की छात्रा को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। खबरों के अनुसार, आराेपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच महीने से छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। अब पीड़िता ने आपबीती अपनी मां को सुनाई है। बेटी के साथ हुई इस घिनौनी वारदात के बारे में सुनकर मां के होश उड़ गए। अब छात्रा ने अपनी मां के साथ गुलरिहा पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपित का सहयोग करने वाले उसके दो दोस्तों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने मायके गुलरिहा क्षेत्र रहकर बेटी को पढ़ाती हैं। बेटी सरहरी के एक इंटर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी अजीत उर्फ मंटू की बुआ गुलरिहा क्षेत्र के रघुनाथपुर टोला भगतपुरवा स्थित घर में रहता है।

माता-पिता से मिलाने के बहाने ले गया था आरोपी
पुलिस ने बताया क 28 अक्तूबर 2024 को आरोपी छात्रा को बहलाकर अपने माता-पिता से मिलाने के बहाने नटवा जंगल में लेकर गया। इस दौरान उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसके बाद आरोपी दोस्त प्रिंस के साथ छात्रा को 22 नवंबर 2024 को एक होटल में ले गया।यहां भी उसने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है इस दौरान उसका दोस्त भी वहां मौजूद था।

PC:  jagran 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें