Uttar Pradesh: गन्ने के खेत में ले जाकर महिला के साथ बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर आरोपियों ने कर डाली और भी शर्मनाक हरकत, अब...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बार फिर से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। अब यहां पर महिला के साथ गैंगरेप कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को नामजद कर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि मसवासी पुलिस चौकी क्षेत्र के निवासी जाबिर गांव की ही एक महिला को एक साल पहले खेत में मजदूरी कराने के बहाने से जंगल ले गया था। यहां पर महिला अन्य मजदूरों को नहीं देख वापस घर लौटने लगी। इसके बाद आरोपी जाबिर ने अन्य मजदूरों के आने की बात कह कर महिला को वहीं रोक लिया।  अन्य मजदूरों के नहीं आने पर आरोपी तमंचे के बल पर महिला को गन्ने के खेत में ले गया। यहां पर उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो भी बना लिया।  इसके बाद आरोपियों ने ये बात किसी को बताने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लोकलाज के डर से महिला ने ये बात किसी को नहीं बताई। 

आरोपियों ने कर दिया वीडियो वायरल
इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से नहीं आए और उन्होंने 15 मार्च 2025 को महिला के साथ गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ इस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। इससे महिला के परिवार के लोगों में हडक़ंप मच गया। इसके बाद पीडि़ता की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पीडि़ता की की ओर से जाबिर, प्रतीक, पवित्र कुमार, दीपक, चन्द्रभान, अनमोल को नामजद कर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 

PC:  aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें