Uttar Pradesh: सुहागरात के दिन से ही ऐसा करने को बोलता था पति, पत्नी ने नहीं की डिमांड पूरी तो...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, पति द्वारा अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का मामला सामने आया है। 

Uttar Pradesh: सुहागरात के दिन से ही ऐसा करने को बोलता था पति, पत्नी ने नहीं की डिमांड पूरी तो...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। इसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, पति द्वारा अपनी पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, शादी के बाद से ही आरोपी पति सुंदर अपनी पत्नी से बाइक के साथ ही तीन लाख रुपए की मांग कर रहा था। इसी कारण से सुंदर नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी मीना को लगातार प्रताडि़त करता था। 

खबरों को अनुसार, पति द्वारा परेशानी किए जाने की जानकारी मीना ने मायके जाकर परिवार को दी थी। उसने पिता को जानकारी दी थी कि उसका पति अपने परिवार के लोगों के साथ दहेज के लिए उसे प्रताडि़त कर रहा है। इसके बाद भी पति के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। वह कुछ दिन मायके में ही रहने लगी। इस दौरान पति भी उससे मिलने यहां पर आता था। इस दौरान वह यहां पर खाना खाकर चला जाता था।

ससुराल पहुुंचते ही पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
पुलिस ने बताया कि ये सोचकर ससुसाल आ गई थी कि अब सब कुछ सामान्य है। इसके बाद सुंदर ने घर पहुंचते ही मीना के साथ फिर से दहेज को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दोनों के बीच हुआ झगड़ा बढ़ गया। इस दौरान सुंदर ने मीना की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद गला घोंटकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी ओर से कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PC:   zeenews.india

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें