Uttar Pradesh: मोबाइल फोन दिलाने के बहाने लड़की को बैठा लिया कार में, इसके बाद दो युवकों ने किया गंदा काम, बाद में...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से महिलाओं के साथ अपराधों में कमी नहीं आ रही है। रोजाना यहां पर कहीं न कहीं से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब यहां के गोंडा जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

Uttar Pradesh: मोबाइल फोन दिलाने के बहाने लड़की को बैठा लिया कार में, इसके बाद दो युवकों ने किया गंदा काम, बाद में...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से महिलाओं के साथ अपराधों में कमी नहीं आ रही है। रोजाना यहां पर कहीं न कहीं से महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब यहां के गोंडा जिले से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार, अब यहां के नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय दलित किशोरी को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर दो युवकों द्वारा कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 

खबरों के अनुसार, दोनों युवकों ने किशोरी को कार में बैठाकर मुन्नन खां चौराहे से महराजगंज मार्ग पर सुनसान सडक़ पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।  खबरों के अनुसार, नगर कोतवाली के निरीक्षक अपराध अरविंद यादव ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दलित महिला ने शिकायत की कि वह पति और 17 वर्षीय पुत्री के साथ शनिवार शाम तेरहवीं कार्यक्रम में अपने मायके गई थी। 
दलित महिला ने बताया कि यहां पर फोरबिसगंज पंतनगर निवासी मो. आरिफ और बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी मो. रिजवान ने बेटी को मोबाइल दिलाने का झांसा दिया।

सुनसान सडक़ पर ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म 
इसके बाद दोनों ने बेटी को कार में बैठाकर अयोध्या मार्ग स्थित मुन्नन खां चौराहे से महाराजगंज चौकी की तरफ सुनसान सडक़ पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच कार के अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद दोनों उसे छोडक़र भाग गए। किस प्रकार से घर पहुंची बेटी ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपनी काईवाइ कर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करके दोनों ही आरोपियों को जेल भेजा गया है।

PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें